घुटने ki चिकनाई कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:02

अगर आपके जोड़ों में ग्रीस कम हो गई है, तो यहां बताए गए 3 उपायों को अपनाएं :-

Remedy for knee Grease : घुटनों में ग्रीस कम होने के कारण चलने, फिरने, उठने, बैठने और लेटने में समस्या होने लगती है. ऐसे में लोग दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं. जबकि इसे घरेलू उपायों और खाने पीने में सतर्कता बरतकर भी पार पाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं 3 उपाय घुटनों की चिकनाई वापस पाने के लिए.

ऐसे बढ़ाएं घुटनों की ग्रीस

खान पान

घुटनों की ग्रीस को ठीक करने के लिए सेहतमंद डाइट लेना बहुत जरूरी है. आपको इस समस्या में विटामिन और मिनिरल से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना शुरू कर देना चाहिए. आप अपने खानपान में प्याज, लहसुन, ग्रीन टी, जामुन और हल्दी को शामिल कर सकते हैं.

व्यायाम है जरूरी

घुटनों के दर्द को ठीक करने में नियमित व्यायाम बहुत कारगर होता है. रोजाना अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो जोड़ों में होने वाले दर्द से धीरे धीरे राहत मिलनी शुरू हो जाएगी. स्ट्रेचिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, क्वाड्रिसेप्स, स्क्वाट्स और हील राइज करना शुरू कर दीजिए.

नारियल पानी

नारियल पानी कई बीमारियों में सहायक होता है. उसमें से एक घुटनों में होने वाला दर्द भी शामिल है. इसको पीने से घुटनों में लचक बढ़ती है. नारियल पानी में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info